{"_id":"57f50f814f1c1baf2726f686","slug":"administration-sensitive-sugarcane-production","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना उत्पादन को प्रशासन संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना उत्पादन को प्रशासन संवेदनशील
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
गन्ना उत्पादन को प्रशासन संवेदनशील
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानो को उत्पादन बढ़ाने के लिये प्रशासन संवेदनशील है। किसान भाई उन्नतशील कृषि तकनीक अपनाते हुये वैज्ञानिक ढंग से खेती कर फसल उत्पादन बढ़ायें। उक्त विचार जिलाधिकारी राम गणेश ने जिला गन्ना कार्यालय के प्रांगण में आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किये।
ुउन्होंने ढकिया तिवारी के किसान सतेंद्र सिंह और भानपुर के किसान वसीम खान को माला पहनाकर सम्मानित करते हुये समस्त किसानो का स्वागत किया। उन्होनें कहा कि किसान प्रकृति के सभी स्वरूपों का सृष्टि का पालन पोषण करते है, खाद्यान्न के साथ-साथ पौधरोपण करते हैं और पशु पालन करते है। धरती की हरीतिमा किसानों से ही है इसलिये किसान हम सबके देवता हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिये कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अनेक विधियां बताई गई है। किसान सबसे अच्छी विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन करते हुये गन्ना उत्पादन में बढ़ोत्तरी करें। उन्होनें कहा कि शासन प्रशासन किसानो को खाद्य बीज पानी मुहैया कराने के लिये संवेदनशील होकर कार्य किया जा रहा है। यदि गन्ना किसान भाइयों की समस्या हो वह जानकारी में अवश्य लायें, उसका निराकरण किया जायेगा। उन्होनें कहा कि शासन के निर्देश के क्र्तम में प्रतिमाह किसान दिवस का आयोजन किया जाता है जिससे किसानो की समस्याओं का संबंधित विभागों से त्वरित निस्तारण कराया जाता है।
उन्होनें कहा कि यद्यपि अब खेती बढ़ी चुनौती पूर्ण होती जा रही है। फिर भी बिना खेती किये रहा नही जा सकता। जिला गन्ना अधिकारी वीकेपटेल ने जिलाधिकारी सहित किसानो का स्वागत करते हुये बताया कि जिले में उनके विभाग द्वारा इस वर्ष 3500 गोष्ठिया कराते हुये गन्ना किसानो को काफी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होनें बताया कि सट्टा लगाने सहित भूमि की उर्वरा बनाये रखने गन्ना प्रजातियों के विषय में रोग मुक्त करने जैसी आधुनिक जानकारियां किसानो को दी गई है। धान की नर्सरी की तरह गन्ना की भी नर्सरी लगाकर किसान गन्ना उत्पादन बढ़ा सकते है। इस अवसर पर उपगन्ना आयुक्त डा. दिनेश्वर मिश्र, वरिष्ठ वैज्ञानिक गन्ना शोध परिषद डॉ. अनिल सिंह, रोजा चीनी मिल, डालमिया चीनी मिल, तिलहर चीनी मिल,ं पुवायां चीनी मिल एंव मकसूदापुर चीनी मिल के प्रबंधकों ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन इफको के सीपी सिंह ने किया।