फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Administration in action to reduce the sound of loudspeakers

लाउडस्पीकर की आवाज को कम कराने को हरकत में आया प्रशासन

Thu, 28 Apr 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Administration in action to reduce the sound of loudspeakers
शाहजहांपुर। प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाए जाने के मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जनपद में भी पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर की आवाज को ध्वनि नियंत्रण बोर्ड से तय मानक के अनुसार रखने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ थाना स्तर पर बैठक करने के बाद धर्मगुरुओं से संवाद कायम कर लाउडस्पीकर पर चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में धर्मस्थलों से अतिरिक्त लगे लाउडस्पीकर उतरवाए भी जा सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मस्थलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इस पर पुलिस और प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों धर्मों के गणमान्य लोगों से संपर्क साधने के साथ ही लाउडस्पीकर की आवाज को कम करने के लिए सहमति बनाई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने लाउडस्पीकर की आवाज ध्वनि नियंत्रण बोर्ड के मानक के अनुसार कराने के लिए थानेदारों को निर्देशित किया है। इसके बाद थाना स्तर पर धर्मगुरुओं को बुलाकर शांति समिति की बैठकें कराई जा रही हैं। इसमें आपसी सहमति से आवाज नियंत्रित करने पर चर्चा की जा रही है। मंगलवार को जनपद में आए एडीजी राजकुमार ने लाउडस्पीकर के मुद्दे पर धर्मगुरुओं से संवाद करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लाउडस्पीकर की आवाज कम कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानक 55-45 डेसिबल के आधार पर ही आवाज होना चाहिए। अभी लाउडस्पीकरों को उतारने की तैयारी नहीं हैं, पर जल्द ही उतरवाया जाएगा। -संजय कुमार, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed