फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ADM seals public service center for not registering farmers

Shahjahanpur News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनाने पर एडीएम ने सील किया जनसेवा केंद्र

Fri, 31 Oct 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
ADM seals public service center for not registering farmers
जलालाबाद के गांव मंडिया गोसाई जनसेवा केंद्र को सील कराने पहुंचे एडीएम अरविंद कुमार। स्रोत: प्रश
शाहजहांपुर। फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग नहीं करने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने जलालाबाद में जनसेवा केंद्र को सील कर दिया। इसके साथ उसके लाइसेंस को निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीएम शुक्रवार को जलालाबाद और कलान तहसील में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करने के लिए पहुंचे। उन्होंने लेखपालों, कृषि विभाग के कार्मिकों और जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ बैठक की। जलालाबाद तहसील में लक्ष्य 45938 के सापेक्ष 26703 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। उन्होंने सभी को हिदायत दी कि निर्धारित समय सीमा तक शत-प्रतिशत कृषकों की रजिस्ट्री कराई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद गांव मंडिया गोसाई में एक जनसेवा केंद्र संचालक के फार्मर रजिस्ट्री बनाने का सहयोग नहीं करने की सूचना पर मौके पर पहुंचे और केंद्र को सील करवा दिया। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री बनाने में सभी राजस्व लेखपालों, कृषि अधिकारियों, कर्मचारियों को लगाया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिले की तहसीलों में फार्मर रजिस्ट्री बनाने की स्थिति
तहसील लक्ष्य पंजीकृत रजिस्ट्री लंबित रजिस्ट्री लेखपाल स्तर पर लंबित
जलालाबाद 45938 26703 19235 3811
कलान 60288 35434 24854 6190
पुवायां 109609 69704 39905 10649
सदर 139873 78028 61845 9113
---------------------------------------------------------------------------------------------------योग 470456 269393 201063 40979
---------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed