{"_id":"68c3ecec94e377ea7e081ce6","slug":"adm-car-got-entangled-in-the-electric-wire-two-workers-got-injured-in-shahjahanpur-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली के तार में उलझी एडीएम की गाड़ी, खंभा हुआ टेढ़ा... दो श्रमिक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली के तार में उलझी एडीएम की गाड़ी, खंभा हुआ टेढ़ा... दो श्रमिक जख्मी
Fri, 12 Sep 2025 03:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Sep 2025 03:20 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर खड़े एडीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर के पुवायां में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की गाड़ी रोड पर पड़े बिजली के तार में फंस जाने से पलटते-पलटते बची। गाड़ी में फंसकर तार खिंचने से खंभा टेढ़ा हो गया और ट्रांसफॉर्मर खंभे से नीचे लटक गया। खंभे से गिरकर दो श्रमिक घायल हो गए। एक वाहन चालक श्रमिकों को लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
पुवायां में खुटार रोड पर राना पब्लिक स्कूल के पास बिजली की नई लाइन डाली जा रही है। दो तार खंभे में बांध जा चुके थे और एक तार हाईवे पर पड़ा हुआ है। इस बीच एडीएम खुटार की ओर से पुवायां आ रहे थे। एडीएम की गाड़ी हाईवे पर पड़े तार में फंस गई और तार खिंचने से गाड़ी हाईवे से उतरकर कच्चे रास्ते में पहुंच गई और पलटने से बच गई। गाड़ी रुकते ही एडीएम और कर्मचारियों ने गाड़ी से बाहर आकर खुद को सुरक्षित किया।
विज्ञापन
खंभे से ट्रांसफॉर्मर लटका
तार फंसने से बिजली का एक खंभा तिरछा हो गया और ट्रांसफॉर्मर भी खंभे से नीचे गिरकर लटक गया। खंभे पर काम कर रहे दो श्रमिक नीचे गिरकर घायल हो गए। श्रमिकों ने नाम बताने से मना कर दिया। इस बीच एक वाहन से मौके पर पहुंचा और एक व्यक्ति श्रमिकों को गाड़ी में बैठाकर भाग निकला। इसके बाद गाड़ी में फंसे तार को बुमश्किल निकालने के बाद एडीएम शाहजहांपुर रवाना हो गए।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया कि हाईवे पर पड़ा तार गाड़ी में फंस गया था, लेकिन शुक्र है कि हादसा होने से बच गया। बिजलीकर्मियों को तार हाईवे पर नहीं डालना चाहिए था। पुवायां बिजली उपकेंद्र के जेई सतीश कुमार ने बताया कि हाईवे क्रॉस कर लाइन डाली जा रही थी। ठेकेदार के कर्मचारी काम कर रहे थे। श्रमिकों के घायल होने की जानकारी नहीं है।