फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Adjustment: BEO Submits Inquiry Report on Teachers Who Concealed Their Subjects to BSA.

समायोजन : विषय छिपाने वाले शिक्षकों की जांच रिपोर्ट बीईओ ने बीएसए को सौंपी

Mon, 25 May 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Adjustment: BEO Submits Inquiry Report on Teachers Who Concealed Their Subjects to BSA.
शाहजहांपुर। उच्च प्राथमिक स्कूलों में समायोजन में विषय छिपाने वाले शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने स्तर से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उनके स्पष्टीकरण के आधार पर ही बीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। अब बीएसए संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर पक्ष जानेंगी।
विज्ञापन

जिले के उच्च प्राथमिक स्कूलों में वर्तमान में समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। जूनियर हाईस्कूल में समायोजन से पहले ही कुछ शिक्षकों ने आपत्ति देते हुए भावलखेड़ा और ददरौल के लगभग 23 शिक्षकों पर विषय छिपाने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद विभाग में खलबली मच गई और डीएम के निर्देश पर मामले की जांच को शुरू कराया गया। बीएसए के निर्देश पर संबंधित बीईओ ने शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। इसकी जांच आख्या बीएसए के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन

बीईओ के अनुसार, विषय छिपाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। विषय छिपाए गए होते तो सूची एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड नहीं करते। कुछ शिक्षकों ने अपना हित साधने के लिए भ्रम की स्थिति को पैदा कर दिया है। बीईओ मुख्यालय सुरेंद्र मौर्या ने बताया कि हिंदी और सामाजिक विषय में कभी भर्ती नहीं हुई है। बीए वालों के पास दोनों ही विषय होते हैं। विज्ञान और गणित की नियम के अनुसार भर्ती होती है। ऐसे में विषय छिपाने की बात ही तथ्यहीन है। भ्रम पैदा करने वालों के तबादले भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शिक्षामित्रों के तबादले के लिए मांगे आवेदन
जिले के शिक्षामित्रों के तबादले की प्रक्रिया भी गतिमान है। नियम के अनुसार, शिक्षामित्रों के घर, ससुराल के नजदीक ही तबादले होंगे। विभाग ने शिक्षामित्राें को पत्र जारी कर आवेदन मांगे हैं।

--
न्यायालय के निर्णय का इंतजार
सरप्लस शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया के बीच न्यायालय में 22 मई को तबादलों को लेकर सुनवाई की गई। न्यायालय का निर्णय आना अभी बाकी है। उसी पर सभी शिक्षकों की नजर है।
--
बीईओ की जांच आख्या प्राप्त हो गई है। उसका अध्ययन करने के बाद संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
- दिव्या गुप्ता, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed