{"_id":"699a129e4d00f5162c07ec4d","slug":"adg-and-ig-tested-security-arrangements-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-166266-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एडीजी और आईजी परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एडीजी और आईजी परखी सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
परौर की ग्राम पंचायत बरखेमई में अधूरा पड़ा पानी की टंकी का कार्य। संवाद
शाहजहांपुर। एडीजी रमित शर्मा और आईजी अजय कुमार साहनी ने डीएम और एसपी की मौजूदगी में चौक कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक की। इसके बाद लाट साहब जुलूस के रूट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
शनिवार देर शाम एडीजी और आईजी ने पुलिस लाइन में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जनपद में होली के दौरान संभावित चुनौतियों, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों की समीक्षा, पूर्व में घटित घटनाओं के विश्लेषण तथा आवश्यक निवारक उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसके बाद उन्होंने चौक कोतवाली पहुंचकर बड़े लाट साहब के जुलूस के आयोजकों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। एडीजी रमित शर्मा ने कहा कि लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तैयारियां कर रहा है। आयोजकों के साथ बैठक कर पिछली बार हुई कमियों पर सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वाले तत्वों की तत्काल जानकारी दें।