{"_id":"1f3a7943c87cb3a45369b9fed370d6d0","slug":"additional-magistrate-raids-killed-at-medical-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मेडिकल स्टोर पर मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने मेडिकल स्टोर पर मारे छापे
परौर।
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ मेडिकल स्टोर पर छापे मार कार्रवाई की। इससे मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीशंकर शुक्ला ने बताया कि मेडिकल स्टोर के मालिक से जब अभिलेख मांगे तो पता चला कि लाइसेंस का नवीनीकरण वर्ष 2013 से नहीं कराया गया। इस पर उन्होंने दुकान स्वामी से शीघ्र लाइसेंस का नवीनीकरण कराने को कहा। टीम ने कुछ मेडिकल स्टोर से नमूने के तौर पर दवाएं लीं। इस दौरान कस्बे में मेडिकल स्टोर स्वामियों में हड़कंप मचा रहा। इस कार्रवाई में औषधि निरीक्षक बरेली सुनील कुमार, शाहजहांपुर की उर्मिला वर्मा, बदायूं से पवन शाक्य और थाना परौर के उपनिरीक्षक नरेश कुमार, भूषण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन