फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Additional Director upset upon seeing filth on the CHC premises.

Shahjahanpur News: सीएचसी परिसर मेे गंदगी देख नाराज हुए अपर निदेशक

Wed, 16 Sep 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Additional Director upset upon seeing filth on the CHC premises.
तिलहर। स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक सीमा अग्रवाल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर के साथ वहां की स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपर निदेशक को अचानक आया देख अस्पताल के कर्मचारियों में खलबली मच गई और वह व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती और उपचार करा रहे मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, उपचार और दवाओं के संबंध में बात की।
विज्ञापन

बाद में प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं से उनके खाने-पीने की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक का भी जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed