फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   actor Anil Rastogi now the audience prefers content based films instead of glamour

UP: अब ग्लैमर नहीं, कंटेंट आधारित फिल्म पसंद करते हैं दर्शक, अभिनेता अनिल रस्तोगी ने साझा किया अपना सफर

Thu, 23 Jan 2025 02:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 02:30 PM IST
सार

अभिनेता अनिल रस्तोगी ने पहले और वर्तमान के सिनेमा पर अंतर साझा करते हुए कहा कि पहले ग्लैमर पर फिल्में चलती थीं। वर्तमान में कंटेंट आधारित सिनेमा दर्शक पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
actor Anil Rastogi now the audience prefers content based films instead of glamour
अभिनेता अनिल रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) लखनऊ के पूर्व वैज्ञानिक अनिल रस्तोगी के रोम-रोम में अभिनय रचा और बसा है। भारतीय थिएटर, टेलीविजन और फिल्म अभिनेता रस्तोगी ने अलग-अलग भूमिकाओं को निभाया है। उन्होंने पूर्व और वर्तमान के सिनेमा पर अंतर साझा करते हुए कहा कि पहले ग्लैमर पर फिल्में चलती थीं। वर्तमान में कंटेंट आधारित सिनेमा को दर्शक पसंद करते हैं। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से चार दिवसीय संभागीय नाट्य समारोह में नाटक की प्रस्तुति देने आए अनिल रस्तोगी ने थिएटर के सफर पर विस्तार से चर्चा की। मूलत: लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी अनिल रस्तोगी ने बताया कि स्कूल समय में डॉ. घनश्याम को नाटक करते देखकर थिएटर का शौक जागा था। पहली बार 1961 में उन्हें नूरजहां नाटक में विजय सिंह मंत्री का रोल मिला। 
विज्ञापन


18 साल की उम्र में नाटक में हीरो का किरदार निभाया। उस समय लखनऊ के चौक में नाटक करने वाले राजेश्वर बच्चन को अपना गुरु बनाकर रंगकर्म की बारीकियों को सीखा। वह बोले कि थिएटर करने में आनंद आता है। सिनेमा में अभिनेता का काम 40 प्रतिशत होता है। शेष कार्य निर्देशक और एडिटर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल रस्तोगी ने थिएटर का प्रशिक्षण नहीं लिया। वह कहते हैं कि प्रत्येक कलाकार जीवनभर सीखता रहता है। 82 साल के नजदीक उम्र होने के बावजूद वह अपने नाटकों के जरिये संदेश देना चाहते हैं। उनके साथ पत्नी डॉ. सुधा भी आईं। 

उड़ान सबसे चर्चित सीरियल
इश्कजादे फिल्म और आश्रम वेब सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनिल रस्तोगी ने बताया कि 1967 में जय सोमनाथ नाटक से काफी सराहना मिली थी, फिर उन्हें रेडियो में काम करने का मौका मिला। 1975 में लखनऊ में दूरदर्शन आने पर ऑडीशन देने पर चयन हो गया था। 1989 में दूरदर्शन के सीरियल उड़ान से काफी चर्चा मिली। 

सिनेमा में आया काफी बदलाव
अभिनेता अनिल रस्तोगी ने बताया कि पहले दिलीप कुमार, शाहरुख खान जैसे कलाकारों की फिल्में आती थीं तो काफी भीड़ जाती थी। विलेन, हास्य अभिनेता अलग होता था। वर्तमान में हीरो ही विलेन बन जाता है। वह ही कॉमेडी भी कर रहा है। रंगकर्म और टीवी के शो करने वाले अनिल रस्तोगी को इश्कजादे फिल्म के लिए मुंबई बुलाया गया था। तब उनका ऑडीशन वर्तमान में अभिनेत्री भूमि पेंडकर ने लिया था। बोले कि वह अभी तक एक हजार शो और पांच सौ टीवी एपीसोड शो कर चुके हैं। इसमें 22 सीरियल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed