{"_id":"68c6a1f1c3080471a406de9d","slug":"activists-of-hindu-organizations-created-ruckus-alleging-religious-conversion-in-shahjahanpur-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, महिला पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, महिला पुलिस हिरासत में
Sun, 14 Sep 2025 04:44 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Sep 2025 04:44 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा में रविवार को अवैध धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने कुछ लोगों पर फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
हिंदू संगठनों के लोगों ने किया हंगामा
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा में चर्च बनाकर प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण किए जाने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू रक्षा सेना और हिंदू युवा वाहिनी ने रविवार को मौके पर पहुंचकर विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची आरसी मिशन पुलिस ने मौके से एक महिला को हिरासत में लिया है। संगठन की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
रविवार को विश्व हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शुक्ला व हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ तारीन गाड़ीपुरा पहुंचे। उनका कहना है कि वहां कुछ लोगों के पास इसाई धर्म के ग्रंथ और आपत्तिजनक पर्चे रखे हुए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि लोगों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद आरसी मिशन इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता मौके पर आ गए। पुलिस मौके से एक महिला को हिरासत में लेकर थाने ले आई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन