{"_id":"65f204b45c60f7f90f002d04","slug":"action-will-be-taken-if-drain-construction-is-not-completed-within-three-days-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-114960-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन दिन में नाला निर्माण पूरा नहीं होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन दिन में नाला निर्माण पूरा नहीं होने पर होगी कार्रवाई
Thu, 14 Mar 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली और रमजान को लेकर बुधवार को शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकलीं महापौर अर्चना वर्मा ने बहादुरगंज पचराहा पर पुलिया निर्माण के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। तीन दिन में निर्माण पूरा नहीं होने पर ठेकेदार को कार्रवाई की चेतावनी दी।
गल्ला मंडी में नल के पास कूड़े का ढेर मिलने पर सफाई नायक को बुलवाकर तत्काल उसे सफाई करवाकर चूने का छिड़काव करवाया। इस बीच कुछ लोगों ने बताया कि प्रतिदिन कूड़ा तो उठ जाता है, लेकिन गल्ला मंडी का सारा कूड़ा शाम से लेकर रात तक चौराहे पर डाल दिया जाता है। इससे सुबह तक बदबू उठने लगती है। इस पर महापौर ने लोगों से शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई नायक को निर्देशित किया। साथ ही समय पर कूड़ा उठान न होने पर वेतन काटने की हिदायत दी। निरीक्षण के समय मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरिवंश दीक्षित, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुनील कुमार मौजूद रहे।