फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Action started against group not paying tax... notice sent to 250

Shahjahanpur News: टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों पर कार्रवाई शुरू...250 को भेजे नोटिस

Sun, 28 Jan 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Action started against group not paying tax... notice sent to 250
शाहजहांपुर। जिले के 9281 व्यावसायिक वाहनों के मालिक वर्ष 2020 से टैक्स जमा नहीं कर परिवहन विभाग का कराेड़ों रुपये दबाए बैठे हैं। ऐसे वाहनों को चिह्नित कर सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दिसंबर में करीब ढाई सौ से अधिक वाहन मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 30,822 व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इसमें 1706 माल वाहन का 2,32,87,254 और 7575 यात्री वाहनों का 5,49,3,781 रुपये का टैक्स अदा नहीं हुआ है। यात्री वाहनों में 5645 ई-रिक्शा भी शामिल हैं। इन बकायेदारों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। बिना टैक्स जमा किए वाहनों को संचालन करते पाए जाने पर इन्हें सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

------
सबसे ज्यादा ई-रिक्शे दबाए बैठे टैक्स
-यात्री वाहनों में शामिल 5645 ई-रिक्शा चालकों ने टैक्स अदा नहीं किया है। उन पर 3,46,64,755 रुपये बकाया है। काफी प्रयास करने के बाद भी टैक्स की वसूली नहीं की जा सकी। हालांकि, विभाग से ऐसे वाहनों के प्रकार, नंबर और मालिकों के मोबाइल नंबर को सूचीबद्ध कर उन्हें कॉल कर टैक्स जमा करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
कबाड़ में कटवा दिया वाहन तो करें संपर्क
-परिवहन विभाग के आंकड़ों में दर्ज काफी वाहन कबाड़ हो चुके हैं। कुछ हादसे के चलते खड़े कर दिए गए फिर भी उन पर टैक्स चल रहा है। ऐसे वाहन चालकों को परिवहन विभाग ने सुविधा दी है। अधिकारियों के अनुसार, कबाड़ वाहन को कटवाने के साक्ष्य दिखाकर टैक्स में राहत मिल सकती है।


------
प्रमुख कॉमर्शियल वाहनों की संख्या
219 एंबुलेंस
732 बसें
80 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बस
10674 ई-रिक्शा
10306 गुड्स कॅरिअर
6016 थ्री व्हीलर पैसेंजर
----
प्रमुख निजी पंजीकृत वाहन
34915 कृषि ट्रैक्टर
419395 मोटर साइकिल-स्कूटर
17443 मोपेड
47734 मोटर कार
-----------
जिले में कर अदा नहीं करने वाले वाहनाें को चिह्नित कर लिया गया है। चेकिंग के दौरान वाहन मिलने पर सीज किए जाएंगे। कर अदायगी के लिए नोटिस भी भेजे गए हैं।
- शांतिभूषण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed