फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Action against illegal passenger vehicles; two Eeco vans seized.

Shahjahanpur News: डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, दो इको वैन सीज

Fri, 09 Oct 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Action against illegal passenger vehicles; two Eeco vans seized.
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर चेकिंग करते एआरटीओ व सीओ यातायात। संवाद
शाहजहांपुर। डग्गामार वाहनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने अभियान चलाया। बरेली मोड़ और नगरिया मोड़ पर हुई चेकिंग के दौरान अवैध रूप से संचालित दो इको वैन को सीज कर दिया गया, जबकि 10 वाहनों के चालान किए गए। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

जिले में डग्गामार वाहनों के संचालन से परिवहन निगम की आय प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए रोडवेज कर्मचारी यूनियनों ने हाल ही में धरना दिया था। कर्मचारियों ने कार्रवाई नहीं होने पर चक्का जाम की चेतावनी भी दी थी। उसके बाद भी बेधड़क डग्गामार वाहन दौड़ते रहे। इसे लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर बृहस्पतिवार को अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन

सीओ यातायात रनवीर सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम पाल के नेतृत्व में बरेली मोड़ और नगरिया मोड़ पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दो इको वैन को सीज कर अजीजगंज चौकी के पास खड़ा करा दिया गया। इसके अलावा 10 अन्य वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ हरिओम पाल ने बताया कि अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान में टीएसआई विनय पांडेय भी मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर चेकिंग करते एआरटीओ व सीओ यातायात। संवाद

शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर चेकिंग करते एआरटीओ व सीओ यातायात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed