{"_id":"69cff9d17e53a675ca0f9444","slug":"accused-who-stole-bike-from-marriage-lawn-apprehended-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-169698-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मैरिज लॉन से बाइक चोरी करने वाला आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मैरिज लॉन से बाइक चोरी करने वाला आरोपी दबोचा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार रात हरदोई चौराहा से सीतापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। मैरिज लॉन से बाइक चोरी करने के आरोपी बदायूं के उझानी के रहने वाले हिमांशु शर्मा को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में उत्तराखंड के थाना ट्रांजिट कैंप की गांधी काॅलोनी में रह रहा था।
अपराध निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मिश्रीपुर गांव निवासी अफसार खां ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए हिमांशु शर्मा से चोरी की बाइक बरामद की गई है। आरोपी पर बरेली के सिरौली थाने में छह, सीतापुर के लहरपुर थाने में एक और जिला उधमसिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका साथी कुलदीप चतुर्वेदी है। वह बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गहबरा का रहने वाला है। 14 मार्च को कुलदीप संग उसकी बिना नंबर की बाइक से मिश्रीपुर आए थे। फिर एक मैरिज लॉन के सामने से बाइक चोरी की थी। बाइक को सीतापुर रोड पर हरदोई चौराहा से आगे झाड़ियों में छिपा दिया था।