{"_id":"69ebba656a0d37cc8003a7a4","slug":"accused-son-arrested-in-death-of-elderly-man-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-171481-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बुजुर्ग की मौत के मामले में आरोपी पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
तिलहर। गोद लिए गए बेटे और बहू की प्रताड़ना से परेशान केलरगंज मोहल्ले के बुजुर्ग सतीश गुप्ता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पुत्र शोभित को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में हाजिर किए जाने पर वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अब पुलिस इस मामले में शोभित की पत्नी को तलाश कर रही है।
सतीश गुप्ता ने गत बुधवार को सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे पहले उन्होंने पुत्र शोभित और उसकी पत्नी पर मारपीट कर रुपये छीनने और घर से निकालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। हालत बिगड़़ने पर पुलिस ने सतीश को सीएचसी भेजा। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
वहां उपचार के दौरान सतीश की मौत होने के बाद उनकी पत्नी रामबेटी ने आरोपी पुत्र शोभित और उसकी पत्नी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया बेटा-बहू की प्रताड़ना से आहत होकर बुजुर्ग के जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद अब उसकी पत्नी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।