फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of taking tractor on rent and disappearing

Shahjahanpur News: किराये पर ट्रैक्टर लेकर गायब करने का आरोप

Fri, 13 Feb 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking tractor on rent and disappearing
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव पहाड़पुर निवासी प्रदीप कुमार के प्रार्थनापत्र पर एसपी के निर्देश पर खुटार पुलिस ने दो लोगों पर किराये पर लेकर ट्रैक्टर गायब करने और धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने एक ट्रैक्टर फाइनेंस पर लिया था। काम कम होने के कारण ट्रैक्टर की किस्तें टूटने लगीं। इस बीच उनकी मुलाकात गोंडा के थाना नवाबगंज के गांव तुलसीपुर गांझापूरे डली निवासी दुर्गेश से हुई। दुर्गेश ने उनको बताया कि वह प्रतापगढ़ के थाना लालगंज के गांव बसावन का पुरवा जेटबारा के कुलदीप सिंह मिलकर ठेके पर वाहन चलवाते हैं।
विज्ञापन

कुलदीप को रेलवे में जेई और ठेकेदार बताया। आरोपियों ने उनका ट्रैक्टर प्रतिमाह 30 हजार रुपये में ठेके पर लेने की बात कहते हुए हर माह किराया देने का वायदा किया। आरोपियों ने उनको तीन महीने का एडवांस भुगतान कर दिया और ट्रैक्टर लेकर चले गए। बाद में आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिया। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed