फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of stealing electric wires arrested; four bundles recovered

Shahjahanpur News: बिजली के तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चार बंडल बरामद

Sat, 17 Oct 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing electric wires arrested; four bundles recovered
तिलहर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अरविंद। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। सदर क्षेत्र के जमौर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन के तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने बरेली के युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के तार के चार बंडल बरामद हुए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि नौ अक्तूबर को 33 केवीए लाइन के तार काटकर पिकअप से ले जाए जा रहे थे। नगरिया चौकी प्रभारी सौरभ शुक्ला ने चौकी के पास पिकअप रोककर तलाशी ली तो उसमें तार मिले। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुलामखेड़ा से हकीमपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास अरविंद निवासी खजुरिया ब्राह्मनान, थाना बिथरी चैनपुर, बरेली को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार बंडल तार बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed