{"_id":"6925b31610fb8ffd640b3d6e","slug":"accused-of-sexually-assaulting-a-student-went-abroad-police-are-not-taking-action-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-158675-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विदेश गया छात्रा से यौन शोषण का आरोपी, कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विदेश गया छात्रा से यौन शोषण का आरोपी, कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण करने का आरोपी विदेश जाकर शादी से इन्कार कर धमकी दे रहा है। रिपोर्ट दर्ज होने के 15 दिन बाद भी पुलिस के कोई कार्रवाई न करने से परिजन बेहद परेशान हैं।
पुवायां निवासी एक व्यक्ति ने आठ नवंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी पुत्री वर्ष 2021 में एक स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ती थी। पुत्री के साथ पढ़ने वाले लखीमपुर के छात्र ने उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बुआ के घर बुलाकर कई बार यौन शोषण किया। पुत्री पढ़ाई के लिए लखनऊ गई तो आरोपी वहां भी जाकर पुत्री के साथ रहने लगा। पुत्री को भेजे गए रुपयों को जबरन अपने खाते में ट्रांसफर कराता रहा।
जानकारी होने पर उन्होंने संपर्क किया तो आरोपी के परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। कहा कि दोनों अभी नाबालिग हैं, दो वर्ष बाद शादी कर देंगे। 23 जुलाई को उन्हें लखीमपुर बुलाकर आरोपी के परिजनों ने एक शपथपत्र बनवाकर दे दिया। इसके बाद आरोपी विदेश चला गया और शादी से इन्कार कर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
युवक की एक महिला मित्र भी धमका रही है। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।