फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of raping stepdaughter dies in police custody.

Shahjahanpur News: सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत

Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping stepdaughter dies in police custody.
सिंधौली थाने का मुख्य गेट।
शाहजहांपुर। सौतेली बेटी से पिछले तीन वर्षों से दुष्कर्म करने के आरोपी 36 वर्षीय युवक की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। उसे पूछताछ के लिए रविवार को थाने बुलाया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से उसकी मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन

रविवार को थाने पहुंची 17 वर्षीय किशोरी ने प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसका सौतेला पिता उससे तीन साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। इसमें उसकी मां भी सहयोग करती थी। बीते 28 अप्रैल को किशोरी का विवाह हो गया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने उसकी ससुराल पहुंचकर जबरन संबंध बनाए। पीड़िता ने जब यह बात अपने पति को बताई, तो दोनों ने मिलकर सिंधौली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


किशोरी के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शाम करीब चार बजे आरोपी को थाने बुलाया। गंभीर आरोपों के चलते उसे रात में भी हिरासत में रखा गया। पुलिस के अनुसार, रात करीब एक बजे आरोपी ने घबराहट की शिकायत की। पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) के कारण उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात भंवरे दीक्षा अरुण ने थाने पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद युवक की पत्नी ने अपनी बेटी और उसके ससुराल वालों पर झूठी रिपोर्ट लिखाने की बात कहकर उन पर कार्रवाई की मांग कर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

--------------
पीड़िता की शिकायत पर पूछताछ के लिए युवक को थाने बुलाया गया था। रात को तबीयत बिगड़ने पर युवक को अस्पताल भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। -सौरभ दीक्षित, एसपी
-----------------
पीड़िता बोली- मां भी देती थी सौतेले पिता का साथ तो किसे बताती आपबीती
शाहजहांपुर। सिंधौली में पुलिस हिरासत में मरने वाला युवक अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। उसके कृत्य में पीड़िता की मां भी सहयोग करती थी। पीड़िता बोली- सौतेले पिता का मां ही सहयोग करती थी तो वह अपना दुख और किससे साझा करती। बात यहीं तक नहीं रुकी, पीड़िता के पति के काम पर चले जाने के बाद इसी नीयत से आरोपी उसकी ससुराल पहुंच जाता था।
थाने पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर तीन बार सौतेले पिता ने गोली लाकर खिलाई, जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोपी ने उसकी पढ़ाई भी छुड़ा दी। वह किसी से मिलने भी नहीं देता था। पीड़िता के अनुसार, घर से बाहर आने पर पिटाई होती थी।

दो महीने पहले उसकी शादी होने के बाद भी आरोपी ने पीछा नहीं छोड़ा। वह फोन कर घर बुलाता था, इन्कार करने पर दामाद की गैरहाजिरी में घर पहुंच जाता था। पीड़िता के पति ने बताया कि पत्नी के सौतेले पिता की घिनौनी हरकत सामने आने पर उसने काम तक पर जाना बंद कर दिया था।
--

अंतिम संस्कार से परिजनों का इन्कार...बोले-बेटी ने झूठी दर्ज कराई रिपोर्ट
बेटी से दुष्कर्म के आरोपी युवक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद सोमवार को दोपहर में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। मृतका की पत्नी ने बेटी पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरोप लगाया। बवाल की आशंका पर कई थानों का पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया। पुलिस ने हर संभव मदद का आश्वासन देकर तीन घंटे के बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को राजी किया।

पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर दो बजे परिजन शव लेकर गांव में पहुंचे। मृतका की पत्नी ने बेटी और दामाद को पति की मौत का जिम्मेदार बताया। उसने यह भी आरोप लगाया कि बेटी-दामाद को मोहरा बनाकर शादी कराने वाले बिचौलिए ने पति को फंसाया है। मृतक के भाई ने भतीजी और दामाद पर भाई को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया।
दूसरे भाई ने शव को देख अपने सिर पर पत्थर मार लिया। गांव के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने गांव के गण्यमान्य लोगाें की मध्यस्थता में वार्ता कराई। परिजनों ने पुलिस से बालिग होने तक बच्चों का भरण-पोषण कराने की भी मांग की। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने परिवार को सरकारी सहायता के साथ निजी स्तर से भी मदद करने का आश्वासन दिया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण भी थाने में ही मौजूद रहीं।

--
‘भाई पर लगाए गए आरोप निराधार, निष्पक्ष जांच की जाए’
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के भाई ने बताया कि भाई की शादी को करीब नौ साल बीत चुके हैं। भाई की पत्नी की पूर्व में जिस व्यक्ति से शादी हुई थी। उससे दो संतानों में एक बेटा और एक बेटी है। भाई से केवल एक बेटा है। सगा और सौतेले को लेकर परिवार में कभी कोई विवाद नहीं हुआ। 28 अप्रैल को भाई ने अपनी सौतेली बेटी की शादी धूमधाम से की थी। सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोप निराधार हैं। मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
--

व्हाट्सएप स्टेट्स पर लिखा-सौतेली बेटी परेशान कर रही है...
परिजनों के अनुसार, युवक कुछ दिनों से काफी परेशान था। दो-तीन दिन पूर्व उसने व्हाट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था। उसमें लिखा था कि उसकी सौतेली बेटी परेशान कर रही है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।


--
इसलिए रिपोर्ट के समय में आया फर्क

आरोपी युवक को रात 1:40 बजे मृत घोषित कर दिया गया था। रिपोर्ट रात 2:19 बजे पर लिखी गई। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि एफआईआर रात 12 बजे ही लिख ली गई थी, लेकिन ऑनलाइन चढ़ने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed