फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of murdering a woman by giving her poisonous substance in her in-laws' house

Shahjahanpur News: ससुराल में महिला की विषाक्त पदार्थ देकर हत्या का आरोप

Sun, 17 Aug 2025 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a woman by giving her poisonous substance in her in-laws' house
रोशनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
कांट। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर विषाक्त पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के गांव अंशुमान की शादी 23 वर्षीय रोशनी से चार साल पहले हुई थी। गांव अलियापुर में रहने वाले सूरज ने बताया कि चार दिन पहले घर से 4600 रुपये गायब हो गए थे। इसी बात को लेकर रोशनी और उनकी सास बीना के बीच विवाद हुआ था। बाद में रुपये मिल गए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वालों ने बीना को विषाक्त पदार्थ दे दिया। इसके बाद शव घर के बाहर नाली में डाल दिया। सूचना मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे। रोशनी को पहले सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने यहां पर रोशनी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---
युवक का संदिग्ध हालात में तालाब में मिला शव, हत्या का आरोप
मीरानपुर कटरा। समधाना गांव के पश्चिम में स्थित तालाब से बृहस्पतिवार की रात मछली पकड़ने गए ताजुद्दीन अंसारी (35 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर शुक्रवार को तालाब से ताजुद्दीन का शव बरामद हुआ। उसकी पत्नी अफसाना ने पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
अफसाना ने पुलिस को बताया कि पति ताजुद्दीन के साथ गांव के दो अन्य युवक भी मछली पकड़ने गए थे। देर रात तक उनके नहीं लौटने पर तलाश शुरू की, लेकिन कुछ नहीं पता चला। साथ गए युवकों के घर जाकर पूछा तो उन्होंने भी ताजुद्दीन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
बाद में अफसाना की सूचना पर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने ताजुद्दीन के साथ गए दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने बताया की ताजुद्दीन की तालाब में डूबने से मौत हो गई है।

इस पर पुलिस दोनों को तालाब पर लेकर पहुंची। वहां पुलिस के सामने तालाब के अंदर घुसे दोनों युवकों ने ताजुद्दीन के शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने फोरेंसिक विभाग की टीम से जांच करा कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed