फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accused of molesting the girl students were sent to jail in shahjahanpur

Shahjahanpur: छात्राओं से छेड़खानी के चारों आरोपी भेजे गए जेल, सरेराह दुपट्टा खींचा, उठा ले जाने की दी थी धमकी

Mon, 15 Sep 2025 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Sep 2025 07:07 PM IST
सार

शाहजहांपुर में कोचिंग से लौट रहीं चार छात्राओं के साथ छेड़खानी की गई थी। आरोपियों ने सरेराह छात्राओं का दुपट्टा पकड़ा और उठा ले जाने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।   

विज्ञापन
accused of molesting the girl students were sent to jail in shahjahanpur
छेड़खानी के आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के मोहल्ला ताहवरगंज में चार नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी किए जाने के मामले में पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की दो पुत्रियां और दो भतीजियां एक कोचिंग की छात्रा हैं। चारों एक साथ कोचिंग जाती हैं। रविवार को दिन में करीब 12:30 बजे घर लौट रहीं थीं। तभी रास्ते में एक बक्से की दुकान पर बैठे चार युवक उन्हें देखकर अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद उन्होंने दो छात्राओं का दुपट्टा पकड़ लिया और एक-दूसरे से बोले कि सभी को उठा ले चलो। 20-25 लाख खर्च कर सारा मामला निपटा लेंगे। इससे छात्राएं घबरा गई और शोर मचा दिया। तब आरोपी वहां से चले गए। चार छात्राओं से दूसरे समुदाय के युवकों के छेड़खानी के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग और मोहल्ले वाले थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों को भेजा गया जेल 
उनका कहना था कि उस दुकान पर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरसी मिशन थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब 12 बजे बरेली सीतापुर हाईवे से आरोपी सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला निवासी फूल मियां, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर के रहने वाले सरताज, हुसैन, सादमान को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबर- Shahjahanpur: कोचिंग से लौट रहीं चार छात्राओं से छेड़खानी, शोहदों ने पकड़ा दुपट्टा, बोले- उठा ले चलो

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
थाना आरसी मिशन से क्षेत्र में छेड़खानी जैसी वारदात को रोकने के लिए गठित एंटी रोमियो स्क्वाॅयड प्रतिदिन क्षेत्र में गश्त करती है। इसमें टीम प्रभारी एक महिला उप निरीक्षक, एक महिला, एक पुरुष कांस्टेबल तथा कांस्टेबल चालक शामिल हैं। वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सक्रियता दिखाते हुए गलियों और मोहल्लों में पैदल मार्च किया। चौराहों एवं अन्य स्थानों पर जमावड़ा लगाए संदिग्ध लोगों को भी खदेड़ा गया। हालांकि सरेराह छेड़खानी जैसी वारदात होने से लोग पुलिस की गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed