फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of killing a bovine animal arrested in police encounter, shot in the leg

Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Wed, 12 Nov 2025 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a bovine animal arrested in police encounter, shot in the leg
खुटार (शाहजहांपुर)। गांव तुलापुर-बेला के पास सूखी नहर में गोवंशीय पशु का सिर और अवशेष मिलने के बाद जांच में जुटी पुलिस टीम की मंगलवार रात करीब 12 बजे गांव जादौंपुरकलां निवासी मुजीबुर्रहमान उर्फ नेता से मुठभेड़ हो गई। नेता को पैर में गोली मारने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नौ नवंबर की रात को तुलापुर में माइनर के पास एक गाेवंशीय पशु की हत्या कर दी गई थी। बदमाश खाल, सिर और अन्य अवशेष मौके पर ही छोड़ गए थे। पास के खेत स्वामी नवनीत मिश्रा ने हिंदूवादी संगठनों को सूचना दी थी। बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाषचंद्र ने मामले को दबाने का प्रयास करते हुए बिना पोस्टमॉर्टम और जांच के अवशेष और सिर को कई दिन पुराना बताते हुए गड्ढे में दफना दिया था। इसके बाद रात में हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अवनीश मिश्रा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि 11 नवंबर की रात मुखबिर ने सूचना दी कि जिस जगह पर पशु का सिर आदि मिला था, उसी जगह पर कुछ लोग फिर गोवंशीय पशु की हत्या की फिराक में हैं। सूचना पर खुटार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुजीबुर्रहमान उर्फ नेता घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। नेता के साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए खुटार सीएचसी भिजवाया। सीएचसी से उसे पुलिस अभिरक्षा में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मुजीबुर्रहमान के भागे साथियों की तलाश में पुलिस टीम गांवों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गोवंशीय पशु की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
- प्रवीण मलिक, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed