फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of fraudulently inheriting land

Shahjahanpur News: धोखाधड़ी कर जमीन की विरासत कराने का आरोप

Thu, 04 Dec 2025 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently inheriting land
पुवायां। गांव धर्मंगदापुर जप्ती निवासी रामसरन की पुत्री ऊषा देवी ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ऊषा देवी के अनुसार वह मृलरूप से सीतापुर के गांव नत्थापुर और वर्तमान में पुवायां के गांव धर्मगदापुर जप्ती निवासी हैं। उनके पिता रामसरन के नाम गांव गुधनी में जमीन थी। वह अपने पिता की अकेली वारिस हैं। तीन अगस्त 2009 को पिता की मौत के बाद उन्होंने सात अगस्त 2009 को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कराया था। पिता की मौत के बाद से वह खेती पर काबिज हैं, लेकिन जानकारी न होने के कारण पिता की भूमि अपने नाम दर्ज नहीं करा सकी थीं।
जानकारी होने पर उन्होंने 2023 में विरासत दर्ज कराने के लिए खतौनी निकलवाई तो पता चला कि जमीन गांव उमरसंडा के संतोष कुमार के नाम दर्ज है। संतोष पिता के यहां अक्सर आकर खेती का काम करते थे। पिता की मौत तीन अगस्त 2009 को हुई, लेकिन संतोष कुमार ने 31 अगस्त 2021 को फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर रामसरन बता दिया और गवाह नगला जमीने हरना के सोनपाल, बेहटा जमीने जेबा के रमेश कुमार और लेखक हरद्वारीलाल की मिलीभगत से फर्जी वसीयत की रजिस्ट्री करा ली।
विज्ञापन

आरोपियों ने पिता का सात नवंबर 2021 का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र भी बनवाया है। उन्होंने संतोष से शिकायत की तो जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed