फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of embezzling Rs 10.17 lakh, report filed

Shahjahanpur News: 10.17 लाख रुपये हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Aug 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 10.17 lakh, report filed
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के बाद सिद्धार्थनगर जिले की तहसील शोहतगढ़ के थाना व कस्बा चिल्हिया निवासी सुवरती की ओर से निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुवरती ने बताया कि उनका निगोही के लोहरगवां गांव निवासी ठेकेदार रमजान अली से परिचय था। रमजान मजदूरों से भट्ठों पर ईंट पथाई का काम कराता था। रमजान के विश्वास में आकर ईंट की पथाई के लिए 9 लाख 40 हजार रुपये अग्रिम धनराशि के रूप में ट्रांसफर कर दिए। 77 हजार रुपये उसे नकद दे दिया।
विज्ञापन

सीजन आने पर ईंट पथाई के लिए रमजान से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। जब भी उसके घर पर जाता तो रमजान नहीं मिलता। सुवरती ने बताया कि 22 जून की शाम चार बजे रमजान के घर गया तो वह मिल गया। रुपया मांगने पर रमजान आगबबूला हो गया। आरोप है कि गालियां देते हुए रमजान ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसी दिन थाने पर गए, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। तब मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। इस पर अब जाकर रिपोर्ट लिखी जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed