{"_id":"63012faaae8e0e029b2fe8ca","slug":"accused-of-cheating-ten-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-a-job-shahjahanpur-news-bly4949666145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये ठगने का आरोप
विज्ञापन
बंडा। नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए गांव सिंघापुर पनई के रामभजन ने लखनऊ निवासी पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामभजन ने बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व लखनऊ के आलमबाग के मंजूरी कॉम्प्लेक्स रामगली निवासी अजय मिश्रा और उनका पुत्र शिवम मिश्रा मिले थे। अजय मिश्रा ने बताया कि वह सचिवालय में कार्यरत हैं और किसी की नौकरी लगवा सकते हैं। उन्होंने अजय से अपने पुत्र सत्यपाल वर्मा और एक अन्य के शैक्षिक प्रमाणपत्र देकर नौकरी लगवा देने को कहा।
कुछ दिन बाद अजय और शिवम उनके घर आए और बताया कि दोनों लड़कों की पांच दिन में नियुक्ति हो जाएगी। नौकरी के लिए प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये देने होंगे। झांसे में आकर उन्होंने दस लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। छह माह बीतने पर भी नौकरी नहीं मिलने पर उन्होंने रुपये वापस मांगे तो एक लाख का एक और दो लाख का एक चेक दिया गया। बाद में दोनों चेक बाउंस हो गए। शिकायत करने पर धमकी दी गई और रुपये वापस करने से इन्कार कर दिया गया। एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।