{"_id":"6a173af11565a408630b4a44","slug":"accused-of-attempted-abduction-of-teenage-girl-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-174570-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी के अपहरण की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी के अपहरण की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुवायां। घर जाकर किशोरी के अपहरण की कोशिश करने के आरोपी का पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
तीन युवकों ने 24 मई को एक गांव जाकर घर से 17 वर्षीय किशोरी के अपहरण की कोशिश की थी। ग्रामीणों ने एक आरोपी पुवायां के मोहल्ला कमलबाग के राहुल को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। किशोरी के पिता ने पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर के आयुष, राहुल और एक अन्य व उन लोगों का साथ देने के आरोप में रोहित, निगोही के गांव चेना रुरिया के चंद्रशेखर, शाहजहांपुर के मोहल्ला सुभाषनगर के संजीव कुमार पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने राहुल का चालान कर दिया था।
थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि एक अन्य आरोपी आयुष को बुधवार को मोहम्मदी रोड ओवरब्रिज के पास से पकड़ लिया गया है। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। संवाद