{"_id":"65fc882d6b68e1929c0f0d34","slug":"accused-of-assaulting-pump-worker-issued-challan-for-disturbing-peace-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-115466-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पंपकर्मी से मारपीट के आरोपी का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पंपकर्मी से मारपीट के आरोपी का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
पुवायां। पेट्रोल पंपकर्मी से मारपीट और सिपाहियों से हाथापाई करने के बाद थाने में हंगामा करने वाले युवक का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
गांव दिउरिया के कुलदीप सिंह का पुवायां में गांव कुंवरपुर के पास पेट्रोल पंप है। बुधवार शाम नशे में धुत एक युवक ने बाइक में सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया था। रुपये मांगने पर युवक पंप कर्मी से गाली गलौज करने लगा था। विरोध करने पर पंपकर्मी गांव मरौरी जप्ती के साकेंद्र और दुष्यंत से भी मारपीट कर दी थी।
पंपकर्मियों की सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई कर दी थी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लाई थी। थाने में भी आरोपी ने जमकर हंगामा किया था। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को युवक का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया है। संवाद