फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused arrested for vandalism and snatching money from a dhaba

Shahjahanpur News: ढाबे में तोड़फोड़ और रुपये छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for vandalism and snatching money from a dhaba
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। ढाबे में मारपीट और रुपये-मोबाइल छीनने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फर्रुखाबाद के राजेपुर का रहने वाला ऋतिक है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि 10 नवंबर की शाम ऋतिक अपने साथी राहुल और अंकित के साथ बजरंग ढाबे में भोजन करने गया था। सलाद को लेकर उसकी ढाबे वाले से कहासुनी हो गई। राहुल ने अपने फोन से ऑनलाइन 120 रुपये ढाबा संचालक को दिए, लेकिन वह और रुपये मांग रहा था। इसके बाद वे लोग लौट गए।
विज्ञापन

शाम को फिर ढाबे पर पहुंचने के बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान तोड़फोड़ और रुपये छीने गए। उसके हिस्से में 1500 रुपये आए। छीना गया मोबाइल उसके साथियों के पास है। थाना प्रभारी के मुताबिक, सभी आरोपी राजेपुर के रहने वाले हैं। ऋतिक किसी काम से हुल्लापुर आया था तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed