फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accused arrested for fake currency notes and used in local markets in shahjahanpur

UP: कासगंज के युवक से लाया नकली नोट... बाजार में चलाए, शाहजहांपुर में आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में बड़ा खुलासा

Tue, 09 Sep 2025 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 06:17 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे काफी संख्या में नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
accused arrested for fake currency notes and used in local markets in shahjahanpur
आरोपी से बरामद हुए नकली नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में कांट थाना पुलिस टीम ने सोमवार रात ददरौल मोड़ पर 69,500 रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़े गए निगोही थाना क्षेत्र के ऊनकलां गांव के साहिल हसन उर्फ सन्ने को मंगलवार दोपहर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। आरोपी से बरामद नकली नोटों में 500 के 129 और 200 के 25 नोट हैं।

विज्ञापन


कांट थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार को आरोपी साहिल हसन ने पूछताछ में बताया कि वह काफी गरीब है। दिल्ली में रहकर एक कंपनी में जींस की कटिंग का काम करता है। दिल्ली में उसकी मुलाकात कासगंज जिले के गांव कुटरा निवासी फाजिल से हुई। साहिल ने बताया कि फाजिल ही उसे नकली नोट देता है। इसे लोगों के बीच चला देते हैं। 
विज्ञापन


साहिल ने बताया कि उसने फाजिल से 50 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये के नकली नोट लिए थे। तीन सितंबर को दिल्ली से वापसी के दौरान 30,500 रुपये के नकली नोट बाजारों में चला दिए। बाकी के नोटों के साथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में बीड़ी न देने पर लोडर चालक की निर्मम हत्या, आरोपी ने फावड़े से किए ताबड़तोड़ प्रहार, गिरफ्तार

एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि साहिल और फाजिल के विरुद्ध बीएनएस की धारा 179 एवं 180 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साहिल को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, साहिल से की गई पूछताछ के आधार पर फाजिल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की एक टीम के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। कासगंज पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा।

चलती कार में बना लेते थे नकली नोट
तीन माह पूर्व चौक कोतवाली पुलिस टीम ने नकली नोट बनाने वाले गैंग के मुरादाबाद निवासी पैथोलॉजिस्ट नफीस, उत्तराखंड के उधमसिंह नगर निवासी पंकज गंगवार और शाहजहांपुर के निखिल मिश्रा को गिरफ्तार किया था। उनके पास से पुलिस को चार लाख 61 हजार रुपये के नकली नोट मिले थे। नोट बनाने का सामान भी मिला था। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वे 15 लाख रुपये के नकली नोट बनाकर अलग-अलग जिलों में खपा चुके हैं। एक आरोपी पैथोलॉजिस्ट था। आरोपियों ने बताया था कि वे कार के अंदर बैठकर नकली नोट बना लेते थे।

दो साल पूर्व भी नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था युवक
दो साल पूर्व कांट के कमलनैनपुर गांव का एक युवक नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था। वह भी दिल्ली से ही नकली नोट लेकर आता था और ट्रक चालकों व ढाबों पर आने-जाने वालों को चला देता था। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से आने वाले ट्रक चालकों से पूछताछ की थी, लेकिन कुछ दिन बाद मामला शांत हो गया था।

मेले में नकली नोट चलाने आए थे बरेली के दो युवक
अक्तूबर सन 2023 में नकली नोट लेकर रामलीला मेले में पहुंचे बरेली के दो युवकों को मीरानपुर कटरा पुलिस ने पकड़ लिया था। दोनों के पास से 15 हजार 200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। दोनों ने बरेली के सोनू नाम के युवक से खरीदकर लाना स्वीकार किया था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में बरेली भी भेजी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed