{"_id":"c30ff433ed6aec7e812befdc0e1759f7","slug":"accsident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिज पैलेस के लिंटर का झूला ढहा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरिज पैलेस के लिंटर का झूला ढहा, चार घायल
पुवायां।
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
नगर में मोहम्मदी मार्ग पर एक मैरिज पैलेस का निर्माण चल रहा है। मंगलवार को पैलेस में छज्जे पर लिंटर के लिए झूला बांधा जा रहा था। अचानक झूला ढहने से लिंटर पर काम कर रहे श्रमिक पुवायां के गांव इमलिया निवासी पंकज, गांव ढकिया निवासी मकरंद और राज मिस्त्री बंडा के गांव मुरादपुर निवासी फैयाज अहमद, बबलू घायल हो गए।
सूचना पाकर घायलों के परिवार के लोग भी सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मैरिज पैलेस का झूला ढहने और श्रमिकों के घायल होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
झूला ढहते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अन्य श्रमिकों ने घायल साथियों और राज मिस्त्री को मलबे से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मलबे में दब जाने से दोनों राज मिस्त्री ज्यादा घायल हुए हैं, हालांकि डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। दोनों श्रमिक को हालत भी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
सूचना पाकर घायलों के परिवार के लोग भी सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मैरिज पैलेस का झूला ढहने और श्रमिकों के घायल होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन