फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accountant accused of taking bribe suspended

Shahjahanpur News: रिश्वत लेने का आरोपी लेखपाल निलंबित

Wed, 28 Feb 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 28 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Accountant accused of taking bribe suspended
शाहजहांपुर। लेखपाल ने जमीन की विरासत करने के नाम पर ग्रामीण से नकद रुपये लेने के साथ अपने खाते में ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर भी कराए। काम नहीं होने पर पीड़ित ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय से शिकायत की। एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ ने लेखपाल को निलंबित कर मामले में की जांच तहसीलदार सदर अरुण सोनकर को सौंपी है।
विज्ञापन


16 फरवरी को ही विरासत कराने के नाम पर रिश्वत मांग रहे सदर तहसील के लेखपाल अरविंद कुमार को एंटी-करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। सदर तहसील क्षेत्र के गांव धन्योरा निवासी सुरजीत ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके पिता जंगबहादुर सिंह की मौत हो चुकी है। वह पिता की जमीन अपने नाम विरासत कराना चाहता था। उसने लेखपाल अनूप शर्मा से संपर्क किया। लेखपाल ने विरासत करने के लिए 20 हजार रुपये नकद और 20 हजार रुपये ऑनलाइन लिए। इसके बाद भी वह उनकी विरासत नहीं कर रहा था। दूसरा मामला भी इसी गांव का है। रीता देवी ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसके भाई अखिलेश कुमार ने जमीन की विरासत कराने के लिए आवेदन किया था। लेखपाल अनूप शर्मा ने इसके एवज में 20 हजार रुपये नकद और 20 हजार रुपये ऑनलाइन लिए। इसके बाद जमीन की नाप कराने के नाम पर लेखपाल ने पांच हजार रुपये लिए, लेकिन उसका काम नहीं किया। आरोप है कि लेखपाल आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर उगाही करता है। शिकायत मिलने के बाद एडीएम प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम सदर ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम ज्ञानेंद्र नाथ ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर मामले की जांच तहसीलदार सदर अरुण सोनकर को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed