{"_id":"61730bb05aae4537710cd184","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly463804322","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे पर हादसे में पत्नी और बेटे की मौत के बाद बदहवास हुआ राजकुमार।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोजा थाना क्षेत्र जमुुका चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक टैंकर ने पीछे से बाइक को रौंद दिया। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। उसी टैंकर से कुचलकर दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे महिला के पति घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक टैंकर लेकर भाग गया।
थाना कांट क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी राजकुमार पत्नी मंजू देवी (27) और चार वर्षीय बेटे गोलू के साथ 20 अक्तूबर को अपनी ससुराल लखीमपुर जिले के थाना मैगलगंज क्षेत्र के गांव रहजनिया गए थे। वहां से शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे राजकुमार पत्नी और बेटे के साथ बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रोजा थाना क्षेत्र के गांव जमुही के पास उनकी बाइक में सीतापुर की तरफ से आ रहे टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठे तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। तभी उसी टैंकर का पहिया मंजू देवी और उनके बेटे गोलू के ऊपर से उतर गया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद हाईवे पर शव पड़े होने से कुछ देर के लिए जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर शव किनारे कराए तब जाम खुला। इसके बाद पुलिस ने राजकुमार के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल राजकुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।