फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

घर के बाहर खेल रहीबच्ची को ट्रक ने कुचला

Sun, 08 Aug 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
accident
खुदागंज (शाहजहांपुर)। तेज गति से दौड़ रहे ट्रक ने शनिवार शाम घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची लवी को कुचल दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। 22 जुलाई को लवी अपनी मां के साथ नाना के घर जन्मदिन मनाने आई थी।
विज्ञापन

थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी शिवानी 22 जुलाई को अपनी बेटी लवी का जन्मदिन दियूरिया गांव अपने मायके आई थी। बेटी का जन्मदिन मनाने के शिवनी अपने घर लौट गई, लेकिन लवी अपने नाना के घर रुक गई थी। शनिवार की शाम करीब चार बजे लवी ननिहाल में घर के बाहर खेल रही थी। तभी खुदागंज-फरीदपुर रोड पर गुजर रहे ट्रक ने बच्ची को कुचल दिया। चीख-पुकार सुनकर घर में मौजूद लोग घायल बच्ची को उठाकर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बच्ची के मामा कुबरेज सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत
सेहरामऊ दक्षिणी/ अल्हागंज। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसमें एक हादसा सेहरामऊ दक्षिणी और दूसरा अल्हागंज क्षेत्र में हुआ।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी 15 वर्षीय पवन कुमार पुत्र अशोक कुमार अपनी तहेरी बहन के घर सेहरामऊ दक्षिणी में रहता था। पवन के माता-पिता की बचपन में मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार शाम सेहरामऊ ढाबा के सामने सड़क पार करते समय पवन को मोपेड ने टक्कर मार दी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस घायल पवन को उठाकर जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पवन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। हादसे का पता लगने पर उसके दोनों भाई वीरेश और प्रमोद बुरी तरह बिलख पड़े। चाची शकुंतला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मोपेड चालक रामासरे निवासी ग्राम विजड़ा हुसैनपुर थाना सिंधौली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

उधर, अल्हागंज-फर्रुखाबाद के बाईपास हाईवे पर गांव फतेहपुर के सामने शुक्रवार रात लगभग नौ बजे हरदोई के थाना पाली अंतर्गत गांव रूपापुर जा रहे युवक को किसी वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शनिवार सुबह युवक की पहचान थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी नंदकिशोर के रूप में हुई। वह अपनी ननिहाल रूपापुर जा रहा था। रात हो जाने की वजह से उसे कोई वाहन नहीं मिला, जिससे वह पैदल हुल्लापुर जा रहा था। गांव फतेहपुर के सामने उसे किसी वाहन ने कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed