{"_id":"6105a2bf8ebc3eba7b0e79e0","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4549671118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्ति के दिन ट्रेन से कटकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्ति के दिन ट्रेन से कटकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
मृतक संतराम सक्सेना का । फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सेवानिवृत्ति के दिन पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी की सुबह सात बजे पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आने से कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने परिजन को सूचना दी। कर्मचारी के घर दावत की तैयारी चल रही थी, जानकारी पाकर परिवार वाले स्तब्ध रह गए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी संतराम सक्सेना (60) हरदोई में पीडब्ल्यूडी में तैनात थे। शनिवार को वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। संतराम प्रतिदिन ट्रेन से हरदोई जाते थे। शनिवार सुबह भी वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी किसान एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी ट्रेन चल पड़ी, ऐसे में जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में संतराम का पैर फिसल गया। जिससे वह ट्रैक पर गिर गए और ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। प्लेटफार्म पर खड़े अन्य यात्रियों ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर रेलवे ट्रैक से शव को उठाया। शव की शिनाख्त कर संतराम के परिजन को सूचना दी।
संतराम, पत्नी संतोष सक्सेना, बेटे दीपक के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादियां हो चुकी है। शनिवार को घर में मेहमान भी आए थे। सुबह निकले संतराम से सभी ने शाम को जल्दी आने को कहा था। बेटा दीपक दावत की तैयारियों में लगा था। तभी कुछ देर बाद बेटे को फोन पर पिता के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली। जानकारी पाकर पूरा परिवार स्तब्ध रह गया और सारी तैयारियां धरी रह गईं। संतराम की मौत से परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है। संवाद