{"_id":"60f32d068ebc3e61ba28b323","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4534842169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में साले की मौत, बहनोई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की टक्कर में साले की मौत, बहनोई घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोग भागने में सफल रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायल को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
फर्रुखाबाद जिले के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव हरियलपुर निवासी सर्वेश थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव करनापुर निवासी अपने साले रमाकांत (33) के घर दस दिन पहले आए थे। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे साले और बहनोई एक बाइक से कांट कस्बे में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। दोनों जैसे ही कांट के इमलिया गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमेें बाइक चला रहा रमाकांत और पीछे बैठे उसके बहनोई गभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक सवार लोग हादसे के बाद वहां से भाग गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कांट थाने की पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टर ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सूचना पाकर शनिवार सुबह रमाकांत के परिजन अस्पताल चौकी पहुंचे। रमाकांत की पत्नी गुडन्ना, दो बेटियों और दो बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इधर हालत में सुधार न होने पर घायल सर्वेश को फर्रुखाबाद के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
कंटेनर ने मारी ट्रॉली में टक्कर, युवक की मौत
सेहरामऊ दक्षिणी। कालिका प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने शाहजहांपुर-हरदोई रोड पर शनिवार सुबह करीब छह बजे गेहूं से भरी ट्रॉली में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे युवक की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी राम मिश्रा (45) सुबह गेहूं से भरी ट्रॉली लेकर रोजा मंडी में गेहूं बेचने जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। राम मिश्रा की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। राम मिश्रा की पांच बेटियां हैं। इनमें तीन विवाहित और दो अविवाहित हैं। पत्नी गीता देवी और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सेहरामऊ दक्षिणी थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद