{"_id":"60df63c68ebc3ec1ff08fe0b","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4518480135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में जा रहे दो ग्रामीणों की हादसे में मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में जा रहे दो ग्रामीणों की हादसे में मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शुक्रवार रात बाइक पर जा रहे तीन ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए। दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा रात करीब नौ बजे बदायूं जाने वाले रोड पर कोला पुल के पास हुआ। हादसे के बाद बदायूं रोड पर जाम लग गया। जाम को खुलवाने में पुलिस को पसीने छूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी सुरेश, विपिन, पप्पू के साथ एक ही बाइक से शादी के कार्यक्रम में शामिल होने मिर्जापुर के किसी गांव जा रहे थे। रात करीब नौ बजे जब इनकी बाइक बदायूं रोड पर कोला पुल से पहले गांव रैपुरा के समीप थी तभी सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। इसी दौरान पीछे से एक टैंकर आ गया और हादसे के बाद असंतुलित हुई बाइक टैंकर से जा टकराई। बाइक समेत तीनों लोग सड़क पर गिरकर दूर तक घिसटते चले गए। इस हादसे में सुरेश और विपिन की मौत हो गई जबकि पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक समेत तीन लोगों के रोड पर पड़े होने से जाम लग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के साथ ही तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे में बाइक सवार विपिन और सुरेश की मौत हो गई जबकि तीसरे घायल पप्पू का इलाज चल रहा है।