{"_id":"609053198ebc3ebf8277cc95","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4456429199","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने दुकान में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने दुकान में मारी टक्कर, बच्चे की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में जलालाबाद रोड पर ग्राम सिठौली मोड़ पर दुकान में जलालाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। दुकान में सामान ले रहे आठ साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। एक बुजुर्ग महिला और एक बच्चा घायल हो गए। चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर भाग गया।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे जलालाबाद रोड पर ग्राम सिठौली मोड़ पर खोखा में जलालाबाद की ओर से आयी तेज रफ़्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे खोखा में सामान ले रहा ग्राम सिठौली निवासी नन्हकू के आठ साल के बेटे सोनू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि खोखा में बैठी 60 वर्षीय सुनीता पत्नी वीरपाल व राजू पुत्र मौजी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे मिर्जापुर थाना प्रभारी निरीक्षक मान बहादुर सिंह ने घायलों को सीएचसी जरीनपुर में भर्ती कराया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विजय के परिवार में मचा कोहराम
शाहजहांपुर। थाना निगोही क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विजय सिंह अपनी पत्नी अन्नू देवी और चार बच्चों के साथ रहते थे। विजय पेशे से ड्राइवर थे। कार चलाकर अपने परिवार का पेट पालते थे। विजय सोमवार को रामनरेश के साथ उनकी पत्नी जमुका देवी को इलाज कराने के लिए बरेली लेकर गया थे। वापस लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें कार चला रहे विजय सिंह की भी मौत हो गई थी। विजय की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।