{"_id":"6063691d8ebc3e76a43de885","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly442332772","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लेड वाले तारों में उलझकर बाइक सवार युवक ने तोड़ा दम, दो दोस्त भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लेड वाले तारों में उलझकर बाइक सवार युवक ने तोड़ा दम, दो दोस्त भी घायल
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी में फसलों को जानवरों से बचाने के लिए खेत में लगाई गए इन्हीं तारों की बाढ़ में उलझ ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। फसलों को जानवरों से बचाने के लिए लगाए गए ब्लेड वाले तारों की बाड़ में एक बाइक घुस गई। जिसमें गला कटने से युवक की मौत हो गई जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। एक युवक को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। नाराज परिजन ने खेत स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुला। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था, ट्रिपिल राइडिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव बादशाह नगर निवासी सचिन (25) अपने साले अजीत (17) व अपने एक साथी विपिन (20) के साथ रोजा क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल अटसलिया गांव आ रहा था। सोमवार दोपहर दो बजे सुजातपुर और जलालपुर गांव के बीच पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर रिफाकत खां के खेत में लगे ब्लेड वाले तारों की बाड़ में जा घुसी। इससे बाइक चला रहे सचिन का गला बुरी तरह से कट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अजीत और विपिन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टर ने अजीत को बरेली रेफर कर दिया। गुस्साए परिजन ने ग्रामीणों के साथ हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर सचिन का शव रखकर लगभग एक घंटे तक जाम लगाए रखा। सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर, सीओ सदर और थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह आदि मौके पर पहुंचे। काफी देर तक परिजन को समझाने के बाद पुलिस ने खेत स्वामी के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन सचिन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने खेतस्वामी रिफाकत खां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विपिन का इलाज गांव में ही चल रहा है। सचिन का एक साल का बेटा है। पत्नी विनीता और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।