{"_id":"603161968ebc3ee8fd5e522e","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4380038120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार गिरने से बेटी की मौत, मां-बेटा झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार गिरने से बेटी की मौत, मां-बेटा झुलसे
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला पिंकी का पुत्र सिद्धांत । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। जरियनपुर में जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर बिजली का तार मौत बनकर मां-बेटी और बेटे पर गिर गया। तार की चपेट में आकर बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां-बेटा बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार दोपहर 12:30 बजे ग्राम जरियनपुर निवासी विनोद शर्मा की पत्नी पिंकी (35) अपनी बेटी गौरी (12) और बेटे सिद्धांत (4) के साथ उपले पाथकर घर लौट रहे थे। जलालाबाद-ढाईघाट रोड पर वे लोग अपने घर के सामने पहुंचे थे कि ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार स्पार्किंग के बाद टूटकर गिर गया। तार की चपेट में तीनों लोग आ गए। बुरी तरह झुलसी बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पास में ही बिल वसूली कर रहे विद्युत निगम के संविदा कर्मियों ने लाइन कटवाई, तब जाकर लोग मां-बेटे के पास पहुंचे। सूचना पर मिर्जापुर थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और मां और बेटे को सीएचसी पहुंचाया। एंबुलेंस न मिलने पर निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गौरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हादसे के शिकार हुए विनोद के परिवार में पत्नी पिंकी, दो बेटियां गौरी और श्रद्धा व एक चार वर्ष का बेटा सिद्धांत हैं। इनमे गौरी की मृत्यु हो गयी, जबकि मां और बेटा करेंट से गंभीर रूप से झुलस कर जिला अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच झूल रहे हैं। इस घटना से विनोद बदहवास हो गए हैं। परिवार के लोग ढांढस बंधा रहे हैं।

जरीनपुर में रोड पर विद्युत लाइन टूटकर गिरने से घायल महिला पिंकी जिला अस्पताल में भर्ती । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR