फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

बिजली का तार गिरने से बेटी की मौत, मां-बेटा झुलसे

Sun, 21 Feb 2021 11:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
accident
जिला अस्पताल में भर्ती घायल महिला पिंकी का पुत्र सिद्धांत । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। जरियनपुर में जलालाबाद-ढाईघाट मार्ग पर बिजली का तार मौत बनकर मां-बेटी और बेटे पर गिर गया। तार की चपेट में आकर बेटी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मां-बेटा बुरी तरह से झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12:30 बजे ग्राम जरियनपुर निवासी विनोद शर्मा की पत्नी पिंकी (35) अपनी बेटी गौरी (12) और बेटे सिद्धांत (4) के साथ उपले पाथकर घर लौट रहे थे। जलालाबाद-ढाईघाट रोड पर वे लोग अपने घर के सामने पहुंचे थे कि ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार स्पार्किंग के बाद टूटकर गिर गया। तार की चपेट में तीनों लोग आ गए। बुरी तरह झुलसी बालिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पास में ही बिल वसूली कर रहे विद्युत निगम के संविदा कर्मियों ने लाइन कटवाई, तब जाकर लोग मां-बेटे के पास पहुंचे। सूचना पर मिर्जापुर थानाध्यक्ष मान बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और मां और बेटे को सीएचसी पहुंचाया। एंबुलेंस न मिलने पर निजी वाहन से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गौरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसे के शिकार हुए विनोद के परिवार में पत्नी पिंकी, दो बेटियां गौरी और श्रद्धा व एक चार वर्ष का बेटा सिद्धांत हैं। इनमे गौरी की मृत्यु हो गयी, जबकि मां और बेटा करेंट से गंभीर रूप से झुलस कर जिला अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच झूल रहे हैं। इस घटना से विनोद बदहवास हो गए हैं। परिवार के लोग ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरीनपुर में रोड पर विद्युत लाइन टूटकर गिरने से घायल महिला पिंकी जिला अस्पताल में भर्ती । संवाद

जरीनपुर में रोड पर विद्युत लाइन टूटकर गिरने से घायल महिला पिंकी जिला अस्पताल में भर्ती । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed