फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गड्ढों ने ली बाइक सवार की जान

Sat, 30 Jan 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
accident
मंजेश का।फाइल फोटो। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार रात अल्हागंज क्षेत्र में हुल्लापुर के पास कटरा-बिल्हौर हाईवे पर गड्ढों ने एक युवक की जान ले ली। गड्ढे से बचने के प्रयास में असंतुलित हुई बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे में घायल हुए चचेरे भाइयों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। देर रात बरेली के अस्पताल में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक पूर्व प्रधान का बेटा था और पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के गांव इमलिया खुर्द निवासी मंजेश (22) बृहस्पतिवार को अपने चचेरे भाई उदयवीर के साथ अल्हागंज थाने के गांव हुल्लापुर स्थित रिश्तेदारी में गया था। शाम को दोनों बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब आठ बजे हुल्लापुर चौराहे के पास गड्ढे को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस दौरान दोनों भाई घायल हो गए। बाइक चला रहे उदयवीर ने हेलमेट लगा रखा था। मंजेश हेलमेट न पहने होने के कारण बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल भिजवाया लेकिन मंजेश की हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। रात करीब दो बजे मंजेश की इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। उदयवीर की हालत भी नाजुक बनी हुई है। एक साल पहले मंजेश की शादी फर्रुखाबाद जिले के गांव भरेपुर निवासी रीता से हुई थी। 11 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। करीब तीन साल पहले मंजेश के पिता प्रधान परमेश्वर सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

गुमसुम बैठी मृतक मंजेश की पत्नी और अन्य परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

गुमसुम बैठी मृतक मंजेश की पत्नी और अन्य परिजन। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed