{"_id":"5fe8d90b8ebc3e40f95c0e0d","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly431699762","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से पेड़ में उतरे करंट से एक बालिका की मौत, दूसरी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से पेड़ में उतरे करंट से एक बालिका की मौत, दूसरी झुलसी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली की हाईटेंशन लाइन से पेड़ में उतरा करंट लगने से एक किशोरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से झुलस गई। दो लड़कियां बकरियां चराने के लिए गई थीं।
यह हादसा रविवार को दोपहर करीब तीन बजे हुआ। कलान क्षेत्र के गांव निकुर्रा निवासी विनीता (14) पुत्री रामलड़ैते और साधना (16) पुत्री रामवीर अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर खेतों पर बकरियां चराने गई थीं। वहां खड़े गूलर के पेड़ के नजदीक से होकर 33 केवी बिजली की लाइन गुजर रही है। विनीता व साधना बकरियों को खिलाने के लिए पत्ते तोड़ने के लिए गूलर के पेड़ पर चढ़ गईं। पेड़ हिलने पर टहनियां हाईटेंशन लाइन से छू गईं, जिससे पेड़ में करंट दौड़ गया। तभी करंट लगने ने विनीता व साधना गंभीर रूप से झुलसने के बाद नीचे गिर गईं। मौके पर मौजूद अन्य लड़की अनुपमा दौड़कर गांव में गई और लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो हाईटेंशन लाइन गूलर के पेड़ से छू रही थी। तब तक विनीता की मौके पर मौत हो चुकी थी। झुलसी हालत में साधना को परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। विनीता दो बहनों व तीन भाइयों में सबसे बड़ी थी।
सीओ जलालाबाद ब्रह्मपाल सिंह ने बताया पुलिस पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम कलान रमेश बाबू ने बताया राजस्व टीम को मौके पर भेजा है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।