{"_id":"5ed2a4d78ebc3e9084666655","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4075821171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार ठीक कर रहे युवक की ट्रांसफार्मर पर गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार ठीक कर रहे युवक की ट्रांसफार्मर पर गिरकर मौत
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर पर पड़े अमरीश के शव को उतारते विद्युत कर्मचारी(
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। खेत में ट्यूबवेल के लिए लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मर के खंभे पर चढ़कर बिजली का तार ठीक कर रहा गांव का युवक करंट लगने से ट्रांसफार्मर के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर खड़े होकर बिजली ठीक करा रहे लोग घटना के बाद फरार हो गए। सूचना पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। रोती बिलखती पत्नी, परिवार और गांव के तमाम लोग घटनास्थल पहुंच गए। घटनास्थल पहुंचे कोतवाल सुनील अहलावत ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के पिता ने 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जोधपुर नवदिया निवासी वेदराम का 38 वर्षीय बड़ा पुत्र अमरीश शनिवार की सुबह घर पर सोया हुआ था। अमरीश के पिता वेद राम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि इसी दौरान लगभग 7 बजे गांव के विश्राम सिंह उनका भाई राम रहीम ,भतीजा कामेंद्र और पवन ट्यूबवेल की बिजली ठीक कराने को लेकर उसके घर पहुंचे। और उसे सोते से उठाते हुए बिजली ठीक करने को कहा। बताया कि उसके पुत्र अमरीश ने सुबह-सुबह चलने से मना कर दिया लेकिन चारों आरोपी उसे जबरदस्ती पकड़कर ट्यूबल पर ले गए और बिजली की चलती हुई लाइन पर उसके पुत्र अमरीश को तार जोड़ने के लिए चढ़ा दिया, जिससे अमरीश को बिजली करंट लगने से उसकी मौत हो गई। इस दौरान बिजली ठीक करा रहे सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद मौर्य ने बताया कि मृतक अमरीश के पिता वेदराम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 304 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।