{"_id":"5e28ae068ebc3eeb7a42b91d","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly393081915","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगोही-पुवायां रोड पर गड्ढ़े में पहिया जाने से फिसली बाइक, ट्रक से कुचकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगोही-पुवायां रोड पर गड्ढ़े में पहिया जाने से फिसली बाइक, ट्रक से कुचकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पुवायां-निगोही रोड पर हुए गड्ढे़ जानलेवा साबित होते जा रहे हैं। सोमवार को सड़क किनारे केबल डालने को खोदे गए गड्ढे़ में पहिया जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई थी। बुधवार रात फिर इस सड़क के गड्ढों में पहिया जाने से बाइक फिसलकर गिर गई। पीछे से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने सड़क पर बाइक समेत गिरे युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला अस्पताल भिजवाया।
तिलहर थाना क्षेत्र के गांव सतनुआ निवासी गुरजेंट सिंह पुत्र कुलवंत सिंह पुवायां-निगोही मार्ग स्थित पलिया फार्म पर एक भट्ठे की जेसीबी चलाते थे। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह भट्ठे से घर जा रहे थे। उनकी बाइक बमुश्किल एक किलोमीटर दूर कबीरपुर के पास पहुंची तो उन्होंने एक गन्ना लदे ट्रक को ओवरटेक किया। ओवरटेक करके वह जैसी ही ट्रक के आगे पहुंचे एक गड्ढे में पहिया जाने से वह फिसलकर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आए ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। सिर के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर निगोही एसओ इंद्रजीत भदौरिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराकर उसे एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेज दिया।