फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   accident

ट्रक और कार की भिड़ंत में दंपति की मौत

Sun, 29 Sep 2019 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 03:08 AM IST
विज्ञापन
accident
तिलहर/शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर नगररिया मोड़ के पास शनिवार रात ट्रक से टकराने के बाद उसमें सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला, पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव गुरगिया बहादुरपुर निवासी भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल यादव के 50 वर्षीय बेटे अजय यादव अपनी पत्नी 47 वर्षीय शशि प्रभा के साथ कार से रात करीब साढ़े नौ शाहजहांपुर स्थित मकान पर जाने के लिए निकले थे। गांव से लगभग पांच किलोमीटर आगे नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास जब उनकी कार पहुंची तो सामने से आते ट्रक से सामने से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय यादव और उनकी पत्नी शशि प्रभा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच मौका देखकर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुनील अहलावत पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने मृतकों की पहचान अजय यादव और शशि प्रभा के रूप में की। इसके बाद गुरगिया बहादुर गांव में उनके घर सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय यादव अपने पिता की इकलौती संतान थे। उनकी पत्नी शशि आंगनबाड़ी वर्कर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed