{"_id":"5d5af1bf8ebc3e89f20aed2f","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly3729433189","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले पर लखनऊ से पीलीभीत जा रहे थे बिजली विभाग के एक्सईएन की कार डंपर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले पर लखनऊ से पीलीभीत जा रहे थे बिजली विभाग के एक्सईएन की कार डंपर से टकराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। सोमवार को खुटार गोला मार्ग पर एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार से तबादले पर लखनऊ से पीलीभीत जा रहे पावर कॉरपोरेशन के एक्सईएन और उनका चालक गंभीर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जनपद लखनऊ के थाना अलीगंज निवासी असीम कुमार पावर कॉरपोरेशन में एक्सईएन के पद पर कार्यरत हैं। उनका तबादला पीलीभीत के लिए हुआ है। ेसोमवार सुुबह करीब 11 बजे वह जिला पीलीभीत के थाना जहानाबाद के गांव ललौरीखेड़ा निवासी चालक ओमकार को साथ लेकर कार से पीलीभीत जा रहे थे। खुटार गोला मार्ग पर गोला वाईपास रोड के पास उनकी कार में खुटार से गोला जा रहे डंपर के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे असीम कुमार और ओमकार गंभीर घायल हो गए।
मौका पाकर डंपर चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई तो खुटार बिजली विभाग के एसडीओ सहित कई कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल एक्सईएन और कार चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
खुटार। गोला खुटार मार्ग पर डंपर और कार की तेज भिड़ंत हो जाने के बाद पुलिस और 108 सेवा की एंबुलेंस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने यूपी-100 और 108 नंबर पर सूचना दी। थाने से मात्र तीन किमी दूर घटना स्थल पर पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस से पहले मौके पर पहुंचे पावर कॉरपोरेशन के एसडीओ और कर्मचारी घायल एक्सईएन और चालक को अस्पताल ले गए। एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर मौजूद लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की। लोगों का कहना था कि बिजली कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचते तो घायलों को जल्द इलाज नहीं मिल पाता।