फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accident in Sitapur, death of four including grandson of Shahjahanpur

सीतापुर में हादसा, शाहजहांपुर के दादा-पोते समेत चार की मौत

Fri, 16 Sep 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:55 AM IST
सार

सीतापुर के सिंधौली कोतवाली इलाके में बुधवार देर रात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।इन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।सरताज के घर पर बेटे का जन्म हुए सात महीने बीत गए थे।

विज्ञापन
Accident in Sitapur, death of four including grandson of Shahjahanpur

विस्तार

शाहजहांपुर/सीतापुर। सीतापुर के सिंधौली कोतवाली इलाके में बुधवार देर रात ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार यह सभी लोग शाहजहांपुर से बाराबंकी के देवा मेला जा रहे थे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर थाना रौजा के हथौड़ा निवासी सरताज अपने बेटे का मुंडन (हकीका) कराने बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली से बाराबंकी के देवा जा रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 40 लोग थे। रात में बारिश के कारण चालक हाईवे के बस स्टॉप पर बने डिवाइडर कट से ट्रैक्टर मोड़ने लगा। इतने में दूसरी ओर से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। वहीं एक और तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली की गति एकाएक धीमी हो जाने से पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रैक्टर के आगे का हिस्सा अलग हो गया। इस घटना में ट्रैक्टर ट्राली में सवार लगभग 40 लोगों में से चार लोग शाहजहांपुर थाना रौजा निवासी हथौड़ा नूर मोहम्मद (70) व उनके बेटे रज्जाक के पुत्र हसनैन (15) की मौत हो गई। इनके रिश्तेदार जिला बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी पडेरा निवासी शंभुल (18) व इजराइल (40) की भी मौके पर मौत हो गई। जबकि शादाब (15), मोहम्मद हसन (15), सरताज (23), सोनम (15) निवासीगण हथौड़ा थाना रौजा जिला शाहजहांपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे में करीब 15 लोग ऐसे भी थे जिनको मामूली चोटें आई हैं। देर रात मौके पर एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह पहुंचे और घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन

दादा व पौत्र का शव देखकर बिलख पड़े परिजन
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी सरताज खां खेती करते हैं। सरताज के घर पर बेटे का जन्म हुए सात महीने बीत गए थे। मन्नत मांगने की वजह से उसका मुंडन बाराबंकी जिले के देवा शरीफ में होना था। मुंडन के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से नाते-रिश्तेदार भी खुशी में शामिल होने चल दिए। ट्रैक्टर पर सरताज के चचेरे साले बरेली के फरीदपुर के गांव पडेरा निवासी संपू व इजरायल भी थे। ट्रैक्टर संपू चला रहा था। सीतापुर जिले में हुए हादसे में हसनैन और उनके पोते नूर मोहम्मद की मौत हो गई। हादसे की खबर गांव में पहुंची तो चीखपुकार मच गई। रज्जाक खुद खेतीबाड़ी करते हैं पर अपने बेटे हसनैन की पढ़ाई के प्रति ललक को देखकर उसे अफसर बनाना चाहते थे। उन्होंने उसका नाम गुरुनानक पाठशाला में लिखाया था। हसनैन कक्षा आठ में था। वह पढ़ने के साथ सिलाई का काम भी सीखता था। वहीं नूर मोहम्मद ईंट भट्ठे पर चौकीदार थे। बच्चे के मुंडन के बहाने नूर मोहम्मद भी दरगाह की जियारत करने के लिए चल दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed