{"_id":"6a6259fabd0abc288b0a0bf0","slug":"ac-bus-service-to-vrindavan-resumes-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179783-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वृंदावन के लिए फिर शुरू हुई एसी बस की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वृंदावन के लिए फिर शुरू हुई एसी बस की सेवा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धार्मिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शाहजहांपुर से वृंदावन के लिए सीधी एसी बस सेवा दोबारा शुरू कर दी है। पहले किसी कारणवश यह सेवा बंद कर दी गई थी, लेकिन यात्रियों की मांग और क्षेत्रीय प्रबंधक से किए गए अनुरोध के बाद इसे फिर से संचालित किया गया है।
गोवर्धन परिक्रमा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन और मथुरा की यात्रा करते हैं। ऐसे में सीधी एसी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें बीच रास्ते में बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और परेशानी दोनों की बचत होगी।
एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह नौ बजे शाहजहांपुर से वृंदावन के लिए रवाना होगी। एसी बस होने के कारण यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित सफर का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
केंद्र अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए भविष्य में अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी बस सेवाओं का विस्तार करने पर विचार किया जाएगा। बस सेवा दोबारा शुरू होने से वृंदावन, गोवर्धन और आसपास के धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।