फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Abusive words for Brahmins on social media boiled

Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों के लिए अपशब्दों से आया उबाल

Fri, 17 Mar 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 17 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Abusive words for Brahmins on social media boiled
शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट में धरना पर बैठे ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ता । संवाद
शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों को अपशब्द कहे जाने का ऑडियो वायरल होने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और ब्राह्मण चेतना परिषद ने कड़ा विरोध किया है। इस संबंध में दोनों संगठनों के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने एसपी और सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर इस मामले मेें एफआईआर दर्ज कर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महासभा की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि इस बारे में अल्हागंज थाने में तहरीर देकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने और वायरल हुए ऑडियो की फोरेंसिक जांच कराने की मांग पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस के इस रवैये से ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। इसलिए मामले को गंभीरता से लेकर जल्द उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक, जिलाध्यक्ष गोपाल अग्निहोत्री, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, जितेंद्रनाथ तिवारी, परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी, असित पाठक, दिव्यांशु वाजपेयी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज से सचिन शर्मा, कीर्ति पांडेय, अंजली शर्मा, ममता तिवारी, सोनल शर्मा, मधू शर्मा, मंजूम शुक्ला, विश्वनाथ त्रिपाठी, भावना तिवारी, राजीव अवस्थी, आलोक मिश्रा, अखिल मिश्रा, विपिन त्रिपाठी, अनुज दुबे, मोहन लाल मिश्रा, कृपाशंकर वाजपेयी, अतुल पाठक, सुभाष चंद्र शुक्ला, सदन दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed