{"_id":"685308030c3864c0b40bec34","slug":"a-youth-who-had-left-to-go-to-punjab-went-missing-from-the-railway-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-146249-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पंजाब जाने को निकला युवक रेलवे स्टेशन से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पंजाब जाने को निकला युवक रेलवे स्टेशन से लापता
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से लापता अनूप। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। ससुराल जाने के लिए निकले लखीमपुर खीरी जिले के थाना पसगवां के गांव बरौरा निवासी अनूप कुमार (24) रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। उसका मोबाइल भी बंद जा रहा है। बुधवार को परिजन ने जीआरपी थाने में पहुंचकर तहरीर दी है।
खेतीबाड़ी करने वाले अनूप कुमार का विवाह पंजाब प्रांत के जालंधर जिले की प्रियंका के साथ हुई है। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह ससुराल में सास-ससुर से मिलने जाने के लिए निकला था। शाम करीब छह बजे उसने परिजनों को कॉल कर बताया कि वह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया, लेकिन अभी पंजाब के लिए ट्रेन नहीं है।
उसने ट्रेन में बैठने के बाद कॉल करने की बात कहते हुए फोन काट दिया था। रात करीब 11 बजे उसके नंबर से किसी ने कॉल की थी। बताया था कि वह रेलवे स्टेशन पर पड़े हैं। वह भी अनूप के साथ पंजाब जाने के लिए निकले हैं। तब से उसका फोन बंद जा रहा है। परिजन पूरी रात कॉल लगाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन
बुधवार को मां विमला, बहन खुशबू और भाई सचिन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में पहुंचे। उन्होंने एसएसआई करुणेश शुक्ला को मामले की जानकारी दी। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
-- -- -- -- --
जीआरपी की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं परिजन
अनूप के परिजन जीआरपी की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। बहन खुशबू ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे तक चेक नहीं किए हैं। उससे सुराग लग सकता था। जीआरपी ने टाल दिया है।